सच्चा प्यार: एक अटूट दास्तान saccha pyar: ek atoot dastan

सच्चा प्यार सिर्फ किताबों या फिल्मों तक सीमित नहीं है। यह हमारी असली जिंदगी में भी उतनी ही गहराई से महसूस किया जा सकता है। साल 2015, लखनऊ यूनिवर्सिटी का कैंपस। नए-नए छात्र अपने सपनों और उम्मीदों के साथ क्लास में दाख़िल हो रहे थे। इन्हीं चेहरों के बीच आरव और अनन्या की पहली मुलाकात हुई। आरव ; एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता था । स्वभाव से तो शर्मीला था लेकिन पढ़ाई में तेज़। वहीं अनन्या एक आत्मविश्वासी, खुलकर जीवन जीने वाली और सबको अपना बना लेने वाली। पहली बार जब दोनों की नज़रें क्लासरूम में मिलीं, तो समय जैसे थम गया। उस पल ने आरव के दिल में गहरी छाप छोड़ दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय का पहिया घूमता रहा । कॉलेज प्रोजेक्ट्स और ग्रुप एक्टिविटीज़ के बहाने दोनों अक्सर साथ आने लगे। धीरे-धीरे दोस्ती में गहराई आने लगी थी । कॉफी शॉप, लाइब्रेरी की शांत गलियाँ और यूनिवर्सिटी का गार्डन उनके रिश्ते के गवाह बने। दोस्ती के बहाने, प्यार की जड़ें चुपचाप पनप रही थीं। तीसरे सेमेस्टर का आख़िरी दिन। बारिश हो रही थी और मिट्टी की भीगी खुशबू फैली हुई थी। आरव ने हिम्मत जुटाकर अनन्या से कहा – “शायद मैं अच्छे से बोल न पाऊँ, लेकिन तुम मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा हो। क्या तुम मेरी बनोगी?” अनन्या मुस्कुराई, कुछ पल शांत भाव यूँ ही बैठी रही जैसे लगा वह वहाँ हो हीं न । फिर धीरे से उसने अपना हाथ आरव की तरफ बढ़ाई और बोली – “आरव, ये सवाल कब से सुनने का इंतज़ार था मुझे।”

 

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीरकॉलेज के साल उनके लिए सबसे खूबसूरत समय साबित हुए। साथ पढ़ाई करना, मुश्किलों में एक-दूसरे को सहारा देना, और छोटी-छोटी खुशियाँ बाँटना। उनके हर पल में प्यार की मिठास थी। लेकिन कहते हैं ना कि – सच्चा प्यार हमेशा इम्तिहानों से गुजरता है। कॉलेज खत्म होने के बाद जब शादी की बात चली, तो मुश्किलें शुरू हुईं। अनन्या का परिवार बोला – “लड़के का परिवार साधारण है, ये रिश्ता नहीं हो सकता।” आरव के घरवालों को भी शक था कि अमीर खानदान से आई लड़की उनके परिवार में एडजस्ट कर पाएगी या नहीं। दोनों के सामने संघर्ष और सपनों की लड़ाई का इम्तिहान था – परिवार या प्यार किसे चुनें ?

 

प्रतीकात्मक तस्वीर

आरव और अनन्या ने हार नहीं मानी। उन्होंने ठान लिया कि वे करियर बनाएँगे और सबको साबित करेंगे कि उनका रिश्ता सिर्फ भावनाओं पर नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और विश्वास पर टिका है। प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के क्रम में में पहले आरव की बैंक में नौकरी लगी वहीं कुछ महीनों बाद अनन्या इण्टर कॉलेज में लेक्चरर बनीं। धीरे-धीरे परिवार भी समझने लगा कि उनकी खुशियों में यही रिश्ता है। पाँच साल के संघर्ष के बाद, 2020 में दोनों की शादी हुई। उन्होंने एक – दूसरे से यह वादा किया – “हर सुख-दुख में साथ देंगे, चाहे हालात जैसे भी हों।”

शादी के बाद जिंदगी आसान नहीं रही। आर्थिक परेशानियों ने कभी घेरा तो कभी स्वास्थगत परेशानियों ने लेकिन हर बार उन्होंने साथ मिलकर हालात का सामना किया। 2023 में उनकी बेटी का जन्म हुआ। बेटी को गोद में लेते हुए आरव की आँखों से आँसू छलक पड़े। उसने अनन्या से कहा – “अगर तुम न होतीं, तो शायद मेरी जिंदगी अधूरी रह जाती।” मै तो यह अनमोल तोहफा पाकर धन्य हुआ ।

तस्वीर प्रतीकात्मक

 

यह भी पढ़े: https://thegurujee.com/note-book/

वो आखिरी शाम Wo Aakhiri shaam

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version